Google Analytics Meta Pixel ड्राई अंजीर से ज्यादा फायदेमंद है दूध में भीगे अंजीर का सेवन, सर्दियों में रखता है तंदुरुस्त - Ekhabri.com

ड्राई अंजीर से ज्यादा फायदेमंद है दूध में भीगे अंजीर का सेवन, सर्दियों में रखता है तंदुरुस्त

सर्दियों के मौसम की खासियत बहुत सी हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, ऐसे में खुद को गर्म रखना और कड़ाके की ठंड से खुद को बचाना बेहद ही आवश्यक हो जाता है। दादी–नानी द्वारा बताए गए नुस्खों को आजमा कर हम अपने आपको को सर्दियों से सुरक्षित कर सकते हैं। पुराने समय में दादी–नानी द्वारा रात में अंजीर वाला दूध पीना लाभदायक बताया जाता था, रात को सोते समय अंजीर का दूध पीने से हमारा शरीर गर्म रहता है और इसकी खूबियां सर्दियों में हमारा बचाव करती हैं. 

क्यों करें ड्राई अंजीर का सेवन

अंग्रेजी भाषा में अंजीर को फिग कहा जाता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की रक्षा करते हैं. रात मे सोते समय अंजीर का दूध पीना बेहद फायदेमंद रहता है। अंजीर में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जैसे विटामिन ए, के, सी तथा मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और कॉपर आदि। ये हमारी हड्डियों को मजबूत रखते हैं और साथ ही हमारे इम्यून सिस्टम का भी ख्याल रखते हैं।

ड्राई अंजीर के अंदर पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। महज 100 ग्राम ड्राई अंजीर के अंदर 9.8 ग्राम डाइट्री फाइबर और ताजी अंजीर के अंदर 2.9 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा कच्ची अंजीर की बात करें तो उसमें 0.75 ग्राम ही प्रोटीन होता है जबकि ड्राई अंजीर के अंदर प्रोटीन की मात्रा 3.3 पाई जाती है। आइए इसके फायदे जान लेते हैं:

1. आपको बता दें कि जब भी अंजीर को गर्म दूध के साथ दिया जाता है तो यह बेहतरीन पेय पदार्थ बन जाता है, जो हड्डियों, दांतों और इम्यून सिस्टम को लाभ पहुंचाता है, इसके अलावा यह मस्तिष्क को तनावमुक्त रखने में भी मदद करता है।

Read Also  वैज्ञानिक बोले-भारत में फैला कोरोना नया स्ट्रे्न बहुत ज्यादा घातक

2. सूजन को कम करने, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द में भी अंजीर का दूध फायदेमंद होता है।

3. इस दूध को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है, जो हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

4. अंजीर में हेल्दी प्रोटीन, गुड फैट, मिनरल्स मौजूद होते हैं।

5. गर्म दूध के साथ अंजीर लेने से, इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन एक बेहतर नींद लेने में मदद करते हैं।

6. ड्राई अंजीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को कम करने में मदद करता है।

7. अंजीर का सेवन कैंसर से बचाव में भी लाभकारी होता है।

कैसे बनाएं अंजीर वाला दूध

सबसे पहले आप एक गिलास दूध लें और इसमें तीन ड्राई अंजीर डाल दें और अब इसे उबालने के लिए रख दें, साथ ही इसमें दो से तीन केसर भी आप डाल सकते हैं।

ये लोग बरतें सावधानी

जिन लोगों को लेक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या रहती है वह सोया मिल्क, ओट्स मिल्क या आलमंड मिल्क के साथ भी ड्राई अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि ड्राई अंजीर में ताजी अंजीर के मुकाबले अधिक मिठास होती है ऐसे में जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं वह इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *