देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले भले कम हो रहे हैं, मगर तीसरी लहर के आने को लेकर विज्ञानी एकमत नहीं हैं। एसबीआइ का मानना है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। एक माह के बाद तीसरी लहर का पीक आएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गत सात मई को दूसरी लहर का पीक आया था और जुलाई के दूसरे सप्ताह के बाद संक्रमण के नए मामलों का स्तर रोजाना 10 हजार तक आ सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि टीकाकरण के बावजूद दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। इस मामले में इजरायल का हवाला देते हुए कहा गया है कि इजरायल की 60 फीसद आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। यहां तक कि इजरायल के 12-18 साल के 33 फीसद बच्चों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है, तो 23.8 फीसद को दोनों डोज। इसके बावजूद इजरायल में कोरोना संक्रमण के नए मामले जून के आखिरी सप्ताह से बढ़ने लगे हैं। भारत में अभी सिर्फ 4.6 फीसद आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो पाया है और 20.8 फीसद लोगों को टीके की एक डोज मिली है, जो आबादी के फीसद के लिहाज से अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, स्पेन व फ्रांस के मुकाबले कम है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक समृद्ध देश या अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में कोरोना से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा व राजस्थान जैसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में प्रति 10 लाख पर होने वाली मृत्यु महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश के मुकाबले कम रही।
एसबीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस जैसे देशों में डेल्टा स्ट्रेन पाए गए हैं। ब्रिटेन में ठीक-ठाक टीकाकरण के बावजूद कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 51 मामले 12 राज्यों में पाए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सात दिनों से कोरोना के नए मामले 45,000 के आसपास हैं। कोरोना की पहली लहर में 21 दिनों तक 45,000 के आसपास नए मामले रहने के बाद मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट हुई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...