देश में कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत के संकेत मिले हैं। एक माह बाद दैनिक संक्रमण के मामले एक लाख से नीचे आ गए हैं। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हो गए थे, लेकिन अब केरल को छोड़ बाकी दोनों राज्यों में स्थिति लगभग नियंत्रण में है। केरल में भी मामले घट रहे हैं। मरने वालों की संख्या जरूर ज्यादा आ रही है, क्योंकि राज्य सरकार पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़कर जारी कर रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 83,876 नए केस मिले हैं। इससे पहले पांच जनवरी को 90 हजार केस पाए गए थे। इस दौरान 895 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें 515 मौतें अकेले केरल से हैं। केरल में भी पिछले एक दिन में सिर्फ 22 मौतें ही हुई हैं, बाकी की मौतें पहले हुई थी और उन्हें अब कोरोना संक्रमण से हुई मौत माना गया है और नए आंकड़ों के साथ जारी किया गया है। वास्तव में एक दिन में 402 मौते ही हुई हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में 1,16,073 कमी आई है और वर्तमान में सक्रिय मामले 11,08,938 रह गए हैं जो कुल मामलों का 2.62 प्रतिशत है।
नए मामलों की तुलना में मौतों के अनुपात के आंकड़ों से भी साफ है कि हालात सुधर रहे हैं। मामले बढ़ रहे थे तब मरीजों के उबरने की दर घटने लगी थी, लेकिन मृत्युदर भी बढ़ नहीं रही थी, बल्कि घट ही रही थी। वर्तमान में मरीजों के उबरने की दर 96.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है और मृत्युदर 1.19 प्रतिशत पर बनी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 7.25 प्रतिशत है और साप्ताहिक संक्रमण दर भी 10 प्रतिश्ात से नीचे (9.18 प्रतिशत) आ गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...