Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने के लिए यूरोप को भारत से उम्मीद - Ekhabri.com

यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने के लिए यूरोप को भारत से उम्मीद

नई दिल्ली में जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध की उसमें निंदा की जानी चाहिए। साथ ही भारत की कूटनीतिक कौशल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भारत रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार करने में सफल होगा।

 

 

बैठक में यूक्रेन युद्ध के दौरान पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव आमने-सामने होंगे। इस बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बने बाखमुट शहर को रूसी सेना ने सभी तरफ से घेर लिया है और अब वह उस घेरे को तंग करती जा रही है। डोनेस्क प्रांत के इस शहर की जमीन पर बना कोई भी भवन या मकान रूसी बमबारी, गोलाबारी और मिसाइल हमले में शायद ही सुरक्षित बचा है। छह महीने से जारी युद्ध में यूक्रेनी सेना शहर के नीचे बने सघन सुरंगों के संजाल से रूसी सेना से लोहा ले रही है।

 

 

मारीपोल के बाद बाखमुट यूक्रेन का दूसरा शहर है जहां पर रूसी सेना को आगे बढ़ने के लिए भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस श्हर को जीतने के लिए रूस यहां पर सैनिकों की जान की चिंता किए बगैर उन्हें मोर्चे पर झोंक रहा है। वहीं रूसी सशस्त्र संगठन वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा है कि यूक्रेन किसी भी कीमत पर यह शहर कब्जे में रखना चाह रहा है। वैगनर ग्रुप रूसी सेना के साथ मिलकर युद्ध लड़ रहा है।

Read Also  14 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग : जान बचाने लोगों ने मारी छलांग, 4 की मौत

 

 

रूस खुले तौर पर वार्ता के लिए तैयार
नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि विश्व की राजनीति और अर्थव्यवस्था को गंभीरता से प्रभावित कर रहे सभी कारकों पर खुले तौर पर बात करने के लिए रूस तैयार है। कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की विनाशकारी नीतियां विश्व को बर्बादी की ओर ले जा रही हैं। यह सभी को समझना चाहिए।

 

 

यूक्रेन में शांति के लिए सक्रिय है चीन
जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन से ठीक पहले चीन ने कहा है कि वह यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत सभी संबद्ध देशों से संपर्क में है। यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए चीन ने शांति योजना सुझाई है। इस योजना को रूस और यूक्रेन ने सकारात्मक रूप में लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...