Google Analytics Meta Pixel 41 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन - Ekhabri.com

41 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के उपयोग को 41 साल से कम उम्र के लोगों के लिए बेल्जियम ने सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला एक व्यक्ति की मौत के बाद लिया गया है। सरकार ने सस्पेंशन को हटाने का विचार करने से पहले यूरोपियन यूनियन ड्रग रेगुलेटर से अर्जेंट एडवाइस मांगी है। सरकार ने कहा कि वैक्सीन के सस्पेंशन से नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव पर बहुत सीमित प्रभाव होगा।

बेल्जियम बुजुर्ग एवं निराश्रित लोगों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का उपयोग कर रहा है,  क्योंकि ये एक शॉट वाली वैक्सीन है। इस वर्ग के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। इस वैक्सीन को लगाने के बाद हल्का दर्द, बुखार, थकान और सिरदर्द जैसे लक्षण देखे गए हैं। कई लोगों में खून के थक्के जमने के मामले भी सामने आए।

यह वैक्सीन बेल्जियन सिस्टम के बाहर एक महिला को फॉरेन एम्प्लॉयर ने लगाई थी। पिछले हफ्ते ब्लड प्लेटलेट्स की कमी और दूसरे सीरियस कॉम्प्लीकेशन्स के बाद बेल्जियम में उसकी मौत हो गई। मरीज के बारे में अधिक जानकारी प्रदान नहीं की गई है। सिर्फ इतना बताया गया है कि महिला 40 वर्ष से कम थी।

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन वायरल-वेक्टर प्लेटफॉर्म पर बनी है। वैक्सीन शरीर के इम्यून सिस्टम को कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को पहचानने के लिए तैयार करती है। ऐसा करने के लिए वैक्सीन में सर्दी के वायरस- एडेनोवायरस का इस्तेमाल किया गया है। एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन, रूसी कोविड-19 वैक्सीन- स्पुतनिक V और एक चीनी वैक्सीन भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनी है।

अमेरिकी रेगुलेटर ने इस कंपनी में विकसित की गई वैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी बीते फरवरी में दी थी। यह मंजूरी इस आधार पर दी गई थी कि फेज-3 ट्रायल में गंभीर बीमारी को रोकने में टीकाकरण के 28 दिन बाद इसे 85 फीसदी तक प्रभावी पाया गया था। जबकि कोरोना से सामान्य से लेकर गंभीर संक्रमण को रोकने में इसे 66 से 72 फीसदी तक कारगर पाया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...