Google Analytics Meta Pixel Lucknow में दिनदहाड़े किडनैपिंग! क्रिप्टो करेंसी खरीदने के नाम पर 2 लोगों को उठा ले गए कार सवार - Ekhabri.com

Lucknow में दिनदहाड़े किडनैपिंग! क्रिप्टो करेंसी खरीदने के नाम पर 2 लोगों को उठा ले गए कार सवार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के गोमतीनगर इलाके से दो भाइयों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एसआरएस मॉल के सामने कार सवार युवकों ने एक युवक को जबरन कार में घसीटकर बैठा लिया. पीड़ित के भाई ने कार का पीछा कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने पीड़ित शख्स को एसआरएस मॉल के सामने से उठाया, फिर 1090 चौराहा तक घूमाते हुए कार में शख्स को आरोपियों ने जमकर पीटा. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई.

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक किसी कार में बंद हैं और कार का दरवाजा बार-बार खोलने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में यह साफ दिखता है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उस समय पूरी तरह से घेर लिया गया था. यह दृश्य बेहद भयावह है, जिससे समाज में भय और घबराहट का माहौल बन गया है.

Read Also  रायपुर में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में सामाजिक चुनौतियाें चर्चा शुरू 

 

पैसों और बिटकॉइन के लेनदेन को लेकर था विवाद

 

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच-पड़ताल में पता चला है कि किडनैप किए गए युवक और आरोपियों के बीच पैसों और बिटकॉइन के लेनदेन में आपसी विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उन्होंने अपने पैसे की रिकवरी के लिए युवक का अपहरण किया था.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर मचा हंगामा

 

बता दें कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे लेकर तीव्र प्रतिक्रिया दी है. जिसमें कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, कुछ लोग वीडियो में दिख रहे युवकों की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *