राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022 रायपुर में शुरू हो गई है। बैठक में संघ समाज की विभिन्न चुनौतियाें पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में देशभर में धर्मांतरण रोकने को लेकर बड़ी योजना बनाने के लिए अपने अनुषांगिक संगठनों से चर्चा भी होने की संभावना है। संघ गोवंश की सुरक्षा और उनकी सेवा के लिए विशेष योजना बना सकता है। इसमें 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।
संघ का शताब्दी वर्ष 2025 में है, इसके लिए संघ पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की बैठकें भी आयोजित हो रही हैं। इसके पहले जुलाई में राजस्थान के झुंझनू में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक हो चुकी है। वहीं वाराणसी में भी बैठक हो चुकी है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत छह सितंबर से रायपुर में बैठकें ले रहे हैं। संघ की कार्यकारिणी की बैठक तीन दिनों तक चली। इसके बाद अब 10 से 12 सितंबर तक अखिल भारतीय समन्वय बैठक हो रही है। तीन दिवसीय बैठक में विभिन्न अनुषांगिक संगठनाें में विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ सहित अनेक सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि सहभागी हो रहे हैं।
रायपुर में हो रही बैठक में संघ में अनेक गतिविधियाें पर चर्चा की जा रही है। बैठक में गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता के विषय पर, इन विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। बैठक का उद्देश्य होता है कि समाज के सामने जो चुनौतियां आती हैं उनका संकलन कर एक दिशा तय करते हैं और राष्ट्रीय भावना से कार्य करते हैं, जिससे कार्य करने की गति बढ़ सके।
बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल , डा. मनमोहन वैद्य , अरूण कुमार, मुकुंदा और रामदत्त चक्रधर समेत संघ से प्रेरित और अनुषांगिक संगठनों से 250 पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...