Google Analytics Meta Pixel मतगणना के दौरान ही लगे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के विधायक बनने के पोस्टर - Ekhabri.com

मतगणना के दौरान ही लगे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के विधायक बनने के पोस्टर

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी की सात सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सिर्फ इन दो सीट पर सपा आगे है। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। गाजियाबाद की सदर सीट पर पांचवें और छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा के संजीव शर्मा 19863 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को उन्होंने काफी पीछे छोड़ दिया है।

कटेहरी सीट पर कांटे की टक्कर

अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर तीसरे चरण की गणना में सपा को 2869 वोट मिले हैं। भाजपा को 2726 जबकि बसपा को 1582 मत मिले हैं। तीसरे चरण तक भाजपा को कुल 9222, सपा को 8211 जबकि बसपा को 5209 मतदाताओं का समर्थन मिला है।

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान ही मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में बधाई के पोस्टर और फ्लैक्सी लगाए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लगाए गए इन फ्लैक्सियों में रामवीर सिंह को विधायक बनने पर बधाई दी गई है। पोस्टरों में रामवीर सिंह की तस्वीर के साथ ‘विधायक बनने की अग्रिम बधाई’ का संदेश लिखा गया है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह ने बढ़त बनाई हुई है, जिससे भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि, चुनावी परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन समर्थकों की इस पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच सभी राउंड के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

Read Also  नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने की कोशिश करते पकड़ा गया शातिर

करहल में आठवें राउंड की मतगणना पूरी

मैनपुरी के करहल में आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 17061 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 30,288 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1969 वोट मिले हैं।

मीरापुर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी आगे

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के दूसरे चरण के नतीजों के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मिथलेश पाल 5116 के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को 920 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी को 63 वोट मिले हैं, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 1303 मत प्राप्त हुए हैं। पहले और दूसरे चरण के नतीजों को देखें तो अभी तक रालोद प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है।

उपचुनाव के पांचवें चरण में भाजपा आगे

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पांचवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। सपा पीछे है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 18333 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 9213 वोट मिले हैं। बसपा की डॉ. पहल सिंह को 3514 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 1454 वोट मिले हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *