रायपुर, 25 नवंबर 2024/उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों को फल, मिठाई और कंबल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
अरुण साव ने रतनपुर में मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई कर्मियों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें लड्डुओं से तौला और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
IMG 20241125 WA0022
रतनपुर में उप मुख्यमंत्री ने करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। इस दौरान छह ई-रिक्शा सहित अन्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया।
बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में भी अरुण साव ने छह करोड़ 73 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए और स्वीकृत आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि कोटा की साफ-सफाई और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान और नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...