Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर मरीजों को नई उम्मीद ,मालखरौदा की उर्मिला का नि:शुल्क कैंसर इलाज, योजना के तहत 9 माह में 43 करोड़ से अधिक की सहायता स्वीकृत - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर मरीजों को नई उम्मीद ,मालखरौदा की उर्मिला का नि:शुल्क कैंसर इलाज, योजना के तहत 9 माह में 43 करोड़ से अधिक की सहायता स्वीकृत

रायपुर, 25 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 9 महीनों में 1211 मरीजों को 43 करोड़ 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।  

 

  उर्मिला को मिला नया जीवन  

मालखरौदा विकासखंड के ग्राम परसा की निवासी उर्मिला सिदार, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पति के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब होने से वह इलाज नहीं करा पा रही थीं। पहले उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना का सहारा लिया, लेकिन बीमारी के गंभीर रूप लेने के कारण अधिक राशि की आवश्यकता पड़ी।

 

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। जुलाई 2024 में उन्हें योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनका इलाज अब मेकाहारा अस्पताल, रायपुर में नि:शुल्क चल रहा है।

 

कीमोथेरेपी और दवाइयों का नि:शुल्क इलाज

उर्मिला ने बताया कि कैंसर के इलाज के लिए हर 21 दिनों में कीमोथेरेपी की जा रही है और अन्य आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें योजना का लाभ न मिला होता, तो शायद इलाज कराना संभव नहीं होता।

 

सरकार का आभार

उर्मिला ने इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

 

योजना के मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध।

  • योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को आर्थिक संकट से बचाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

  • छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो इतनी बड़ी राशि नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है।

Read Also  धान खरीदी सीमा बढ़ने से अन्नदाता हुए गदगद

 

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को नई उम्मीद और जीवन जीने का सहारा मिल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *