रायपुर, 26 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। सुनील सोनी हाल ही में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, जो पहले सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है, उनके अनुभव और नेतृत्व से विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।










