रायपुर, 26 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गई है। यह योजना राज्य के विभिन्न जिलों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा दे रही है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा का मरार पटेल परिवार इस योजना का लाभ उठाकर अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा बना है।
मरार पटेल का संयुक्त परिवार तीन पीढ़ियों तक इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है। परिवार ने इस योजना से मिली आर्थिक मदद का उपयोग बेटियों की शिक्षा और शादी की ठोस योजनाएं बनाने में किया है।
संयुक्त परिवार का सशक्त उदाहरण
इस परिवार में सदाराम पटेल, उनके भाई रामकुमार पटेल, दोनों की पत्नियां, बेटे-बहुएं और पोते-पोतियां एक साथ रहते हैं। परिवार की बहुओं ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को बेटियों के भविष्य के लिए उपयोगी योजनाओं में निवेश करने का निर्णय लिया है।
बेटियों के लिए खास योजनाओं में निवेश
परिवार की महिलाएं सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में राशि निवेश कर रही हैं। उनका कहना है कि इन योजनाओं से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उनकी शिक्षा व शादी की जिम्मेदारी आसानी से पूरी की जा सकेगी।
परिवार की महिलाएं बताती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया है। हर महीने मिलने वाली अतिरिक्त आय से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक राज्य की 70 लाख महिलाओं को 5,878 करोड़ 37 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके जरिए परिवारों को न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है, बल्कि भविष्य के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...