प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में की गई है। राज कुंद्रा को जून 2021 में अश्लील फिल्मों के निर्माण और प्रसारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, राज कुंद्रा इस पूरे रैकेट के मुख्य साजिशकर्ता थे। उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा, लेकिन सितंबर 2021 से वह जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने आरोप लगाया कि कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के निर्माण से भारी मुनाफा कमा रहे थे और उन्होंने कानून को उल्लंघन करने के लिए पूरी योजना बनाई थी।
मुंबई पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को इस मामले में शिकायत दर्ज की थी। एक लड़की ने मालवणी थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग लड़कियों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट में एक बंगले पर छापेमारी की, जहां पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। इस छापेमारी के दौरान एक बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 11 लोग गिरफ्तार हुए थे।
पुलिस को इस छापेमारी के दौरान राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। पुलिस ने पहले पुख्ता सबूत जुटाने का फैसला किया था। उनके पास पीड़ित लड़कियों के बयान, व्हाट्सएप चैट, ऐप पर मौजूद अश्लील फिल्में और राज कुंद्रा के कारोबार से संबंधित विस्तृत दस्तावेज थे। इसके बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी इस पूरे मामले की जांच में एक अहम कदम मानी जा रही है, और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...