Google Analytics Meta Pixel ऐसी फिल्में जिनमें जबरन कराई गई अरेंज मैरिज का दिखाती हैं सच - Ekhabri.com

ऐसी फिल्में जिनमें जबरन कराई गई अरेंज मैरिज का दिखाती हैं सच

सिनेमा को समाज का आईना माना जाता है, और कई बार लोग फिल्मों से प्रेरणा भी लेते हैं। अक्सर कहा जाता है कि प्यार-मोहब्बत सिर्फ फिल्मों में ही अच्छा लगता है, असल जिंदगी में नहीं। एक तरफ हम “डीडीएलजे” जैसी फिल्मों को देखते हैं, जहां राज सिमरन से शादी करने के लिए उसके घर आता है, उसके घरवालों को मनाने की पूरी कोशिश करता है, और आखिर में सिमरन के सख्त पापा भी शादी के लिए मान जाते हैं। मगर दूसरी ओर, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी हैं, जहाँ लड़की की जबरदस्ती अरेंज मैरिज कराई जाती है।

 

 

 

ऐसी फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ होती है, लेकिन बाद में उसे अपने पापा द्वारा चुने गए पति से प्यार हो जाता है। ऐसा नहीं है कि जिससे लड़की को पहले प्यार था वह गलत इंसान था, बल्कि वह शादी दबाव में करती है और बाद में अपने पति को ही अपना जीवनसाथी मान लेती है। यह बुरा नहीं है कि उसे अपने पति से प्यार हो जाए, लेकिन क्या ये फिल्में यह संदेश नहीं देतीं कि माता-पिता द्वारा जबरदस्ती लिए गए फैसले ही सही होते हैं? एक ओर जहाँ लड़कियां अपने फैसले खुद लेने की दिशा में बढ़ रही हैं, वहीं ये फिल्में यह दिखाने का प्रयास करती हैं कि माता-पिता के निर्णय ही उनकी बेटियों के लिए उचित होते हैं।

 

 

 

 

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की कहानी भी इसी विचार पर आधारित है। नंदिनी को समीर से प्यार होता है, लेकिन जब घरवालों को पता चलता है तो वे उसकी शादी वनराज से करा देते हैं। नंदिनी का प्यार समीर के लिए समाप्त नहीं होता, और वनराज उसे उसके प्रेमी से मिलाने के लिए चलता है। परंतु अंत में नंदिनी अपने पति के साथ ही रहने का निर्णय लेती है। भले ही फिल्म का अंत खुशियों से भरा हुआ लगता है, लेकिन समीर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो उसकी क्या गलती थी?

Read Also  सुशांत राजपूत मामले का सच पता नहीं चले, इसलिए पटना के SP को किया क्वारंटाइन

 

 

 

शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, और अक्षय कुमार की फिल्म ‘धड़कन’ की कहानी भी जबरन शादी पर आधारित है। अंजलि (शिल्पा शेट्टी) को देव (सुनील शेट्टी) से प्यार होता है, परंतु उसके पिता इस शादी के लिए सहमत नहीं होते और अंजलि की शादी जबरन राम (अक्षय कुमार) से करा देते हैं। धीरे-धीरे अंजलि को राम से प्यार हो जाता है और वे गर्भवती हो जाती हैं। देव भी इस बीच 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन जाता है।

 

 

 

फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म में भी कियारा के किरदार कथा की शादी उसकी मर्जी के बिना सत्यप्रेम (कार्तिक आर्यन) से कर दी जाती है। कथा को पहले से तपन नामक एक लड़के से प्यार था, जिसने उसका शोषण किया और वह गर्भवती हो गई थी। उसे गर्भपात कराना पड़ा और वह मानसिक तौर पर टूट चुकी थी। शादी के बाद भी जब सत्यप्रेम संबंध बनाने की कोशिश करता है, वह भावनात्मक रूप से टूट जाती है। इस फिल्म में तपन विलेन के रूप में दिखाया गया है, लेकिन बेटी की मर्जी के खिलाफ शादी कराना भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे समय में उसे अच्छे मानसिक चिकित्सा की ज़रूरत थी।

 

 

 

अतरंगी रे फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है, लेकिन यह भी जबरन शादी पर आधारित है। रिंकू (सारा अली खान) मानसिक बीमारी से जूझ रही होती है और अपने प्रेमी (अक्षय कुमार) के साथ भागने की कोशिश करती है, जो असल में उसकी कल्पना है। विशु (धनुष), जिसकी पहले से सगाई हो चुकी होती है, को रिंकू से जबरन शादी करनी पड़ती है। अंत में उसे रिंकू से प्यार हो जाता है, और उसकी सगाई रद्द कर दी जाती है।

Read Also  Ekhabri देखें लाइव राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का day 2: आज के कार्यक्रम को देखें 

 

 

 

हर इंसान की अपनी पसंद और मर्जी होती है, और उसका सम्मान होना चाहिए। जबरदस्ती की शादी और माता-पिता के फैसले का पालन करना हमेशा सही नहीं होता। फिल्मों में भले ही राम और सत्यप्रेम जैसे किरदार दिखते हैं, पर असल जिंदगी में ऐसा हो, यह जरूरी नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *