Kurla Bus Accident: मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार की रात एक बड़ी बस दुर्घटना घटी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 42 लोग घायल हो गए. इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच में बस के ड्राइवर के खिलाफ कुछ गंभीर सबूत मिले हैं. जिसमें यह बताया गया कि बस ड्राइवर को बस चलाना नहीं आता था. वो एक कार चालक था, लेकिन फिर भी वो मुबंई की सड़को पर बस लेकर निकल गया.
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अदालत से इलेक्ट्रिक बस के चालक की हिरासत मांगी है. जिसने कुर्ला पश्चिम में सात लोगों को कुचल दिया और 42 अन्य को घायल कर दिया. पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है. जिसमें पता लगाया जा रहा है कि क्या बस ड्राइवर ने यह कृत्य जानबूझकर किया था और वाहन का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया था.
21 दिसंबर तक हिरासत में ड्राइवर
मुंबई पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए अदालत ने संजय मोरे (बस ड्राइवर) को 21 दिसंबर तक उनकी हिरासत में भेज दिया गया है. कथित तौर पर विवरण सामने आए हैं कि संजय मोरे को इलेक्ट्रिक वाहन चलाने का कोई अनुभव नहीं था और उन्होंने ईवी चलाने के लिए केवल 10-दिवसीय प्रशिक्षण लिया था. जिसके बाद वो मुंबई सड़कों पर बस लेकर निकल पड़े. पुलिस ने अदालत को कहा कि यह जांच करना ज़रूरी है कि क्या संजय मोरे ने बस चलाने की ट्रेनिंग ली थी और कहीं वो दुर्घटना के समय नशे में तो नहीं था.
पुलिस ने कहा कि परिवहन विभाग ने दुर्घटना में शामिल बस की अभी तक जांच नहीं की है. हालांकि आरोपी के वकील समाधान सुलाने ने कहा कि दुर्घटना बस में तकनीकी खराबी के कारण हुई हो सकती है. वकील ने तर्क दिया कि ड्राइवरों को वाहन सौंपने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मोरे को 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
बस की हो रही फोरेंसिक जांच
बस दुर्घटना के आरोपी संजय मोरे ने पुलिस को बताया कि उसने 1 दिसंबर से ही बेस्ट की इलेक्ट्रिक बसें चलाना शुरू किया था. उससे पहले वह मिनी बसें और कार चलाता था. मोरे पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान मानसिक रूप से सचेत पाया गया. साथ ही प्राथमिक चिकित्सा रिपोर्ट से पता चला कि वह शराब के नशे में भी नहीं था. हैदराबाद स्थित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी बस की फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों द्वारा जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई यांत्रिक खराबी थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...