Google Analytics Meta Pixel जनजातीय समाज प्रकृति के संरक्षक: कौशल्या देवी साय,  राधाबाई कन्या महाविद्यालय में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला - Ekhabri.com

जनजातीय समाज प्रकृति के संरक्षक: कौशल्या देवी साय,  राधाबाई कन्या महाविद्यालय में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला

रायपुर, 16 दिसंबर 2024: जनजातीय समाज सदियों से प्रकृति के संरक्षण का कार्य करता आ रहा है। इनकी प्रकृति से गहरी निष्ठा और प्रेम के कारण वे इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। यह बात राजधानी रायपुर के राधाबाई कन्या महाविद्यालय में आयोजित “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत” विषयक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय ने कही।  

IMG 20241216 WA0031
IMG 20241216 WA0031

कौशल्या देवी साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता है, जो हमें प्रकृति के अनुकूल जीवन जीने और समानता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं ने जनजातीय समाज के जीवन स्तर में सुधार किया है। साथ ही, इस समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का कोई स्थान नहीं है।

IMG 20241216 WA0030
IMG 20241216 WA0030

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप ने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीय और जनजातीय संस्कृति को क्षति पहुंचाई, लेकिन जनजातीय समाज की प्राचीन वैदिक संस्कृति आज भी गौरवशाली है। उन्होंने जनजातीय समाज के सत्यनिष्ठ और कर्मठ जीवन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज औषधीय पौधों की पहचान और प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीवन जीने में अद्वितीय है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में मातृसत्तात्मक व्यवस्था महिलाओं को विशेष सम्मान प्रदान करती है। इस समाज की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

 

कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें राजकीय गीत, जशपुरिया मांदर गीत पर नृत्य और आरआरआर फिल्म के प्रसिद्ध कोमड़म भीमडू गीत का प्रदर्शन हुआ। जनजातीय कला और संस्कृति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *