लकी बिष्ट ने भारत की सीक्रेट सर्विस के लिए काम करते हुए कई देशों में अपने मिशन को अंजाम दिया है। उनके कारनामों पर लेखक एस हुसैन जैदी की लिखी किताब R.A.W. Hitman: The Real Story of Agent Lima ने कई खुलासे किये थे। इस किताब में जासूस के जीवन से जुड़ी कई रोमांचक बातें साझा की गई थीं। अब इस किताब का दूसरा भाग 13 दिसंबर को लॉन्च किया गया। रॉ हिटमैन के सीक्वल का नाम ‘R.A.W. Hitman: The Assassinations’ है। किताब लॉन्चिंग के मौके पर लकी बिष्ट एबीपी लाइव के स्टूडियो भी पहुंचे, जहां किताब और अपने जीवन से जुड़े कई अनुभव साझा किये।
लकी बिष्ट ने बताया कि इस किताब में भारतीय जासूसों द्वारा किये गए आठ रोमांचक मिशन का जिक्र किया गया है, जिसमें एजेंट लीमा यानी कि लकी बिष्ट ने अपनी जान पर खेलते हुए देशहित में दुश्मनों का खात्मा किया। लकी बिष्ट की पहली किताब उनके जीवन और जेल में बिताए गए समय पर आधारित थी। इस किताब में जिक्र था कि कैसे उत्तराखंड के एक गैंगस्टर का खात्मा किया गया और इसमें नाम आया एजेंट लीमा का। इसी केस में कई साल तक लकी बिष्ट उत्तराखंड की जेल में बंद रहे। हांलांकि सबूतों के अभाव में उन्हें कोर्ट ने रिहा कर दिया।
लकी बिष्ट ने बताया कि कई ऐसे गुमनाम लोग हैं जो विदेशों में भारत के लिए काम करते हुए शहीद हो गए। हम उन्हें नहीं जानते हैं, लेकिन उनकी वजह से आज हम सुरक्षित हैं। लकी ने इंटरव्यू के दौरान कई रोमांचक अनुभवों को साझा किया। कई ऐसे मौके आए जब लकी बिष्ट को लगा कि आज उनका आखिरी दिन है, लेकिन समझदारी के साथ उन्होंने ना सिर्फ जान बचाई बल्कि मिशन को अंजाम दिया।
लकी बिष्ट ने अपने एक मिशन का जिक्र करते हुए वो किस्सा भी सुनाया जिसमें उन्होंने दुश्मन की गर्लफ्रेंड से दोस्ती की। दोस्ती के बाद लकी ने दुश्मन को सरेंडर करवाया। हालांकि इस मिशन में लड़की की जान चली गई। ऐसे कई वास्तविक कारनामों का जिक्र उनकी किताब में पढ़ने को मिलेगा।
लकी बिष्ट नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के बेहतरीन कमांडो रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान वो उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी उठा चुके हैं। नरेंद्र मोदी के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल जैसे नेताओं की भी सिक्योरिटी संभाल चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...