Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा,दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कलाकारों को मिलेगा नया मंच, सांस्कृतिक विरासत होगी समृद्ध - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा,दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कलाकारों को मिलेगा नया मंच, सांस्कृतिक विरासत होगी समृद्ध

रायपुर, 19 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ योजना के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया है। इस पहल का उद्देश्य दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करना, समृद्ध विरासत को बढ़ावा देना और कलाकारों को नई संभावनाएं प्रदान करना है।  

 

समझौते के तहत, दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में राष्ट्रीय पर्व, स्थापना दिवस और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इससे न केवल कलाकारों को मंच मिलेगा, बल्कि सांस्कृतिक नवाचार और अनुभव साझा करने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

 

इस समझौते के माध्यम से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दोनों राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक विधाओं का परस्पर आदान-प्रदान होगा, जिससे कलाकारों और सांस्कृतिक कर्मियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संस्कृति विभाग के उप संचालक डॉ. पी.सी. पारख ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक संबंध रामायण काल से जुड़ा है। माना जाता है कि यह क्षेत्र भगवान राम की माता कौशल्या का मायका था। यहां चंदखुरी, तुरतुरिया और शिवरीनारायण जैसे स्थानों को रामायण कालीन इतिहास से जोड़कर देखा जाता है।

 

‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ पहल की शुरुआत 31 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक समझ को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *