रायपुर, 07 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा आज कबीर नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से वर्षों पुराने अवैध कब्ज़ों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई रायपुर संभाग और संपदा शाखा की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार, टाटीबंध क्षेत्र स्थित दुकानों पर वर्ष 2008 से कब्ज़ा किया गया था। कब्जाधारियों में कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) और जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं। प्रारंभ में दुकानों को किराया अनुबंध के आधार पर लिया गया था, लेकिन बाद में न तो किराया जमा किया गया और न ही हाउसिंग बोर्ड के नोटिसों का पालन किया गया।
हाउसिंग बोर्ड ने कब्जाधारियों को दुकानों को वैधानिक रूप से क्रय करने का अवसर भी दिया, परंतु उनकी ओर से कोई रुचि नहीं दिखाई गई। परिणामस्वरूप, मंडल ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए अवैध कब्ज़ा हटाने का निर्णय लिया।
आज की कार्रवाई में संपदा अधिकारी राजेश नायर, लेखापाल कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंता रुपेश साहू और शकुनतला, संपदा प्रबंधक संगीता तिवारी, उप अभियंता शाहरुख अली, राजकुमार परस्ते तथा सहायक प्रवीण गुप्ता ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कानूनी ढंग से संपन्न की गई।
कार्रवाई के बाद हाउसिंग बोर्ड ने दुकानों को पुनः अपने नियंत्रण में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उसकी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, सभी किरायेदारों और आवंटनधारियों से अपील की गई है कि वे अपने किराया और अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...