रायपुर। केंद्र सरकार के कृषि संबंधी विवादित कानूनों के विरोध में छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक किसान भी दिल्ली रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ की अगुवाई में किसानों का यह जत्था आज रायपुर के अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर से रवाना हुआ। सिख समाज की मदद से जुटाए गए तीन ट्रकों और पांच कारों में रवाना हुए इस जत्थे की योजना अगले दो दिनों में दिल्ली के सिंघु बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने का है। अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर में छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेताओं डॉ. संकेत ठाकुर, रूपन चंद्राकर, गौतम बद्योपाध्याय, जुगनू चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र पाण्डेय आदि ने हरी झंडी दिखाकर इस जत्थे को रवाना किया। बताया गया, शाम को टाटीबंध गुरुद्वारा परिसर से दो बसों में करीब 60 आंदोलनकारियों का एक और जत्था रवाना होगा। एक सप्ताह बाद नये जत्थे को रवाना करने की तैयारी है। आंदोलनकारी किसान अपने साथ कम से कम एक महीने का राशन ले जा रहे हैं। साथ जा रहे ट्रकों में रहने, सोने, ओढ़ने-बिछाने के साथ भोजन नास्ते का पूरा इंतजाम है। दिल्ली जा रहे किसानों का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही ने बताया, यह जत्था उन लोगों को जवाब है जो दिल्ली में चल रहे आंदोलन को केवल पंजाब-हरियाणा के किसानों का आंदोलन बता रहे हैं। तेजराम विद्रोही ने बताया, सूचना मिली है कि ओडिशा और महाराष्ट्र से गये किसानों को हरियाणा और यूपी में रोक लिया गया है। अगर ऐसा हुआ तो हम लोग वहीं सड़क पर बैठकर आंदोलन की अलख जगाएंगे।
ट्रकों को किया गया है मोडिफाइड, ताकि मौसम को झेल सकें
इस जत्थे के लिए ट्रक उपलब्ध कराने वाले ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह ने बताया, दिल्ली आंदोलन में जाने के लिए ट्रकों को मोडिफाई किया गया है। ट्रक में दो डेक बनाए गए हैं। ट्रक को अगल-बगल और ऊपर से वॉटरप्रूफ तिरपाल से ढका गया है। यह तेज हवा में भी नहीं उड़ेगा। अंदर मोबाइल चार्जर पॉइंट भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, आंदोलनकारी किसानों की सुविधा के लिए ट्रकों में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यह व्यवस्था शीतलहर और बरसात में भी किसानों को सुरक्षित रखेगी।
जय जवान-जय किसान के साथ सत श्री अकाल का घोष
आंदोलन में किसानों के साथ सिख समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। जत्थे को विदा करते समय हवा में जय जवान-जय किसान और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ बोले सो निहाल-सत श्री अकाल का जयघोष भी गूंज रहा था। किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में वहां देर तक नारेबाजी चलती रही। किसान नेता डॉ. संकेत ठाकुर ने कहा, अगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। उसको संभाल पाना केंद्र सरकार के वश की बात नहीं होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...