प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया। पीएम मोदी हिंडन एयरबेस से साहिबाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सवारी भी की। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों से मुलाकात की। इन बच्चों ने पीएम मोदी को कई तोहफे दिए, जिनमें पेंटिंग वगैरह शामिल थे। इस परियोजना के उद्घाटन से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा की प्रक्रिया और ज्यादा आसान हो जाएगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि यात्रा में सुरक्षा, विश्वसनीयता, उच्च गति और आरामदायक अनुभव भी मिलेगा।
अब से न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी। सामान्य कोच का किराया 150 रुपये और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपये होगा। इस कनेक्टिविटी से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा बहुत ही आरामदायक और सुलभ हो जाएगी। लाखों यात्रियों को इस नई कनेक्टिविटी का सीधा फायदा होगा। पीएम मोदी की ओर से दिल्ली मेट्रो चरण- IV के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से 2.8 किलोमीटर की दूरी का उद्घाटन भी किया। ये दिल्ली मेट्रो के चरण- IV का पहला खंड है, जिसके उद्घाटन से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में और विस्तार होगा।
इस उद्घाटन से पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही दिल्ली मेट्रो चरण- IV के तहत लगभग 6230 करोड़ रुपये की लागत से 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड का शिलान्यास भी किया। नया कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के कुंडली से जोड़ने के लिए बनाया जाएगा, जिससे दिल्ली और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) के नए भवन का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग 185 करोड़ रुपये है। नया भवन स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा और इसमें ओपीडी, आईपीडी और समर्पित उपचार ब्लॉक जैसी सुविधाएं होंगी। ये सुविधाएं मरीजों और शोधकर्ताओं के लिए फायदेमंद होंगे। इन प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में न केवल यातायात और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बाकी बुनियादी सुविधाओं में भी विकास होगा। इससे यहां रहने वाले नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...