नई दिल्ली। उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घने कोहरे की चादर फैली रही, जिससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर गंभीर रूप से पड़ा है।
सर्द मौसम में 15 की मौत
ठंड और कोहरे के कारण 15 लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फबारी के दौरान एक वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया, जिसमें चार लोगों की ठंड से मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। उत्तर प्रदेश में ठंड से सात लोगों की जान गई, जिनमें हमीरपुर में पांच, भदोही और महोबा में एक-एक मौत शामिल है। पंजाब के फिरोजपुर में कोहरे के कारण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई।
उड़ान और रेल सेवाओं पर असर
- हवाई यातायात: कोहरे के कारण दिल्ली, श्रीनगर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दृश्यता प्रभावित हुई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई, जबकि 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
- रेल यातायात: कोहरे की वजह से 51 ट्रेनें देरी से चलीं। इनमें जयपुर-बठिंडा तीन घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट पांच घंटे और सिरसा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची।
दिल्ली में दृश्यता शून्य
दिल्ली के पालम इलाके में सुबह 4:00 से 7:30 बजे तक दृश्यता शून्य रही। इस कारण हवाई सेवाओं पर सीधा असर पड़ा।
सबसे ठंडे स्थान
जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान -8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के मंडला में मैदानी इलाकों में सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि गाजियाबाद और नोएडा का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...