जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं, वहीं न्यूजीलैंड इस वायरस को काबू रखने में काफी हद तक कामयाब रहा है। यहां कोविड-19 संक्रमण के 1497 मामले सामने आए जबकि 21 लोगों की मौत हुई। न्यूजीलैंड में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले बुधवार को आधी रात को 51 दिनों से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया। जिसके बाद आधी रात को ही लोग वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून पर पहुंच गए।
सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि देश में मॉल, दुकानें और रेस्तरां खोले जा रहे हैं लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। एक स्थान पर 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वायरस की वजह से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड में शीतकाल काफी मुश्किलों भरा होने वाला है लेकिन हर शीत ऋतु के बाद वसंत आता है और यदि हम सही फैसला लेते हैं तो हम देश के नागरिकों को वापस काम पर ले जा सकते हैं। एक बार फिर से हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से रफ्तार पकड़ेगी।
इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया ने मंगलवार से धार्मिक समारोह और सामुदायिक खेलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया है। वहीं, फ्रांस में भी आठ सप्ताह बाद सोमवार से गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए।ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि दी गई छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं। हमें अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करना होगा। सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं शुरू की गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...