पूर्वी लद्दाख में चीन के सैनिकों ने फिर हेकडी दिखाने की कोशिश की तो भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया और दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर दिया है। यह झड़प तब हुई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव को कम करने के लिए बातचीत जारी है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चल रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की। चीनी सैनिकों ने सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ करने लगे, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया।
भारतीय सैनिकों ने चीन की नीयत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब दिया। हालांकि रक्षा मंत्रालय के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है या नहीं। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की बात भी नहीं कही गयी है। हां इतना जरूर बताया गया कि भारतीय सेना ने मौके पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए चीन के एकतरफा कार्रवाई में जमीन पर यथास्थिति बदलने के इरादों को विफल कर दिया है।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना शांति बनाये रखने और बातचीत के जरिये समाधान के प्रति वचनबद्ध है। वहीं हमारे सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए भी पूरी तरह से दृढ प्रतिज्ञ है। हालांकि मुद्दे के समाधान के लिए चुशूल में ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग चल रही है।
उल्लेखनीय है कि चीनी सैनिकों ने गत 15 जून को भी गलवान घाटी में इसी तरह की हरकत की थी जिसके दौरान हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक हताहत हुए थे। भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे और चीन के भी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए थे। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध जारी है। इस ताजा घटना से क्षेत्र में फिर से तनाव पैदा हो गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...