Google Analytics Meta Pixel दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या की - Ekhabri.com

दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या की

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वो उत्तराखंड में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है।बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी। अभी उसका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है।

भीमा के घर पहुंचे भाजपा और कांग्रेसी

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं।

भीमा के दो पत्नियों के हैं 5 बच्चे

भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। भीमा मंडावी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

नक्सलियों ने की थी पिता की हत्या

बता दें कि, भाजपा विधायक भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक दो दिन पहले 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट किया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। 3 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। केंद्र के आदेश पर एनआईए ने मई 2019 में केस दर्ज किया था।

Read Also  कम दाम ने चमकाया सोने का बाजार

दीपा मंडावी ने किया था BJP से सवाल

दीपा मंडावी ने 2023 में भाजपा के टिकिट वितरण पर सवाल खड़े किए थे। एक video वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी कि मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं रही। उन्होंने भाजपा के लिए जान दे दी। उनके अधूरे काम को पूरा करने उनकी मां घरेलू महिला होते हुए भी राजनीति में कदम रखा। पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है। उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई। इस तरह की बात करते हुए विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा का हुए वीडियो वायरल हुआ है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *