2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। हालांकि, इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है, क्योंकि सुरक्षा कारणों की वजह से भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। अब टीम इंडिया अपने मैच यूएई में खेलेगी। वहीं बाकी सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 8 फरवरी से होगी।
इस त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। अभी तक सिर्फ न्यूजीलैंड ने ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान किया है। कीवी टीम में सभी बड़े चेहरे हैं। मिचेल सैंटनर सीरीज में कप्तान होंगे। केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं।
पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी।
पाकिस्तान में 8 फरवरी से त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में पहले सिर्फ तीन वनडे मैच ही खेले जाएंगे और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच 8 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। फिर न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इसके बाद पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। इस तरह तीन मैचों के बाद टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच 14 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। सीरीज के मैच लाहौर और कराची में खेले जाएंगे।
त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच- 8 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (लाहौर)
त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच- 10 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (लाहौर)
त्रिकोणीय सीरीज का तीसरा मैच- 12 फरवरी- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (कराची)
बनाम दक्षिण अफ्रीका का फाइनल- 14 फरवरी (कराची)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...