इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत बंधकों और कैदियों की अदला-बदली की जा रही है। इस दौरान हमास ने 8 बंधकों को रिहा किया, जिनमें 3 इजरायली और 5 थाई नागरिक शामिल हैं। इजरायल ने भी 110 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू कर दी। बता दें कि संघर्ष विराम समझौते के तहत अब तक दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी अदला-बदली है।
हमास की तरफ से जिन इजरायली नागरिकों को रिहा गया है, उनमें 20 वर्षीय महिला सैनिक अगम बर्जर, 29 वर्षीय महिला अर्बल यहूद और 80 वर्षीय बुजुर्ग गादी मोसेस है। इसके अलावा जिन 5 थाई नागरिकों को रिहा गया है, उनमें वाचारा श्रीओउन, पोंगसाक तन्ना, साथियान सुवांकम, बन्नावत सीथाओ, और सुरसाक लमनाउ शामिल हैं। थाई नागरिकों की उम्र 30 से 40 के बीच में है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान इन सभी को बंधक बना लिया था।
इजरायल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू की, जिनमें से 30 कैदी घातक हमलों के दोषी थे। कुछ को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर लौटने दिया गया, जबकि कुछ खतरनाक अपराधियों को मिस्र भेजा गया। इस बीच रिहाई के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा हुई, जिसमें तीन फिलिस्तीनी घायल हो गए।
हमास ने इजरायली महिला सैनिक अगम बर्जर (20) से उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में भीड़ के सामने परेड करवाई। बाद में उसे रेड क्रॉस के हवाले किया गया और फिर इजरायली बलों तक पहुंचा दिया गया।
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत 33 इजरायली बंधकों की रिहाई होनी है। इसके बदले 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा। बता दें कि अमेरिका, मिस्र और कतर संघर्ष विराम समझौते के मध्यस्थ बने हुए हैं। हमास और इजरायल के बीच यह समझौता गाजा में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। हालांकि, बंधकों की अदला-बदली के बावजूद तनाव बरकरार है और स्थिति कब स्थिर होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं
है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 17, 2026 /
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...