रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने वाले दिनों में मौसम विभाग लू को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील भी की है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते दिन हुई बारिश छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में बीते दिन बारिश ने मौसम को सामान्य कर दिया। दुर्ग धमधा भिलाई और राजनांदगांव के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है लेकिन इन सब के बीच में गर्मी अपना असर दिखाते रहेगी।










