रायपुर। रायपुर के माना विमानतल के समीप मक्का उत्पादक किसान नमई बर्मन के हौसले और सपने भी आकाश की उंचाइयों को छूते हैं। नमई की मक्का की फसल अभी कट रही है और उसके खरीददार गांव और उनके खेतों तक पहुंचकर समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर उनके मक्का को खरीद रहे है।
नमई ने बताया कि वे करीब 15 वर्षो से खेती कर रहें हैं । उनके पास खुद की करीब 3 एकड जमीन है। इसके साथ वे रेग मे खेत लेकर करीब 30 एकड खेत में खेती करते हैं। मुख्यमंत्री रफ्तार योजना (मूल्यवर्धन उत्पादन योजना) के तहत अनुदान में उन्हें कृषि विभाग से मक्का का बीज मिला । इसके अलावा क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों की सलाह के साथ-साथ निःशुल्क निन्दानाशक, कीटनाशक एवं वर्मी कम्पोस्ट भी मिला । उनकी मेहनत और जजबे ने रंग दिखाया और प्रति एकड जमीन में करीब 38 क्विंटल की फसल हुई। उन्होंने बताया कि डेयरी, पशुपालन और मुर्गीपालन व्यवसाय में मक्का की काफी डिमांड हैं। रायपुर के बडे व्यापारी उनकी फसल 2200 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद रहें है, जिससे समर्थन मूल्य से उन्हे करीब 400-500 रूपये प्रति क्विंटल की अधिक कीमत मिल रही है।
रेग खेत लेकर कर रहे खेती:-
नमई ने बताया कि वे मक्का को बरसात और गर्मी दोनों ही मौसम में उगातें हैं। इसके अलावा भी धान और सब्जियों की फसल भी लेतें है। वे समीप के किसानों को समझाईश देते है कि धान के अलावा मक्का जैसी अन्य फसलों को भी लगाये क्योंकि इससे उन्होंने अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वे खरीफ में भी 15-20 एकड़ भूमि रेग में लेकर मक्का की खेती करते है।
320 क्वि. मक्का बीज निःशुल्क वितरित किये:-
रायपुर जिले के उप संचालक आर.के. कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के साथ 9 हजार रुपये प्रति एकड़ एवं धान के बदले 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के मान से लाभ दें रही है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में मक्का का रकबा बढ़ रहा है और जिले में रबी फसल में लगभग 2540 किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रफ्तार एवं राज्य पोषित योजनांतर्गत 1600 हेक्ट. हेतु 320 क्वि. मक्का बीज निःशुल्क वितरित किये गये थे। साथ ही राज्य पोषित नवीन योजनांतर्गत 250 हेक्ट. हेतु मूंग बीज का वितरण किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...