कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबराकर अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे. देखते ही देखते आग की लपटे भयानक विकराल रूप ले ली, अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस के B1 थर्ड एसी कोच और SLR डिब्बे में अचानक आग भड़केगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे यात्रियों में सख्ती फैल गई. ट्रेन स्टाफ और यात्रियों ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की. लोग एक दूसरे की मदद करते भी नजर आए.
गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
आग की भनक लगते ही ट्रेन के गार्ड ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाने की सूचना दी. इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि कई यात्रियों का सामान आग की चपेट में आने से जल गया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. आग में यात्रियों का सारा समान जल कर खाक हो गया, मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई.










