Google Analytics Meta Pixel AIIMS में जॉब पाने का बेहतरीन मौका - Ekhabri.com

AIIMS में जॉब पाने का बेहतरीन मौका

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है, जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) देवघर ने सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एम्स देवघर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

इस भर्ती अभियान के जरिए सीनियर रेजिडेंट के 104 पद भरे जाएंगे, जबकि जूनियर रेजिडेंट के 12 पद भी ये अभियान भरेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। फीस का भुगतान “AIIMS Deoghar” के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट (Account No. 41792595056, IFSC Code: SBIN0064014) के माध्यम से किया जाएगा।

 

 

 

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

 

 

 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें

2: फॉर्म को सही-सही जानकारी के साथ भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करें

Read Also  नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप

3: एप्लीकेशन फीस के भुगतान के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें और उसकी रसीद भी आवेदन पत्र के साथ जोड़ें

4: भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें, जिस पर स्पष्ट रूप से “Application for the Post of SR/ JR in the Department of ___” लिखा हो

5: इस लिफाफे को 18 फरवरी 2025 तक निर्धारित पते पर भेजें

6: साथ ही, आवेदन पत्र और फीस रसीद की सॉफ्ट कॉपी jr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in या sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in पर ईमेल करें

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *