Google Analytics Meta Pixel 'सनम तेरी कसम', नौ साल बाद सिनेमा घरों में लौटी - Ekhabri.com

‘सनम तेरी कसम’, नौ साल बाद सिनेमा घरों में लौटी

बॉलीवुड में इनदिनों अलग ही चलन जारी है। फिल्मों को लगातार री-रिलीज किया जा रहा है। इस दौरान री-रिलीज होने वाली फ़िल्में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल ‘लैला मजनू’ को री-रिलीज किया गया था। और अब 2025 के दूसरे महीने में ही साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को फिर से सिनेमा घरों में री-रिलीज किया गया है। जिसे देखने के लिए दर्शकों का हुजूम टूट पड़ा है। ‘सनम तेरी कसम’ ने तब की अपनी कमाई के सारे पुराने रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

 

 

 

आपको मालूम ही होगा की साल 2016 में आई फील सनम तेरी कसम को 07 फरवरी को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज किया गया। री रिलीज के बाद इस फिल्म ने पहले दिन लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन इसमें 15 फीसदी का इजाफा और दर्ज हुआ है। और दूसरे दिन लगभग पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने दो दिनों में करीब 9.50 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। और इस तरह इस फिल्म ने अपने ऑरिजनल लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

 

 

 

बता दें जब यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी तब दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास नहीं लगी, मगर टीवी और इंटरनेट पर रिलीज होने के बाद दर्शकों को खूब भाई, और लगातार इस फिल्म की री रिलीज की मांग उठ रही थी। 5 फरवरी 2016 को रिलीज यह फिल्म करीब 18 करोड़ रुपये बजट में बनी थी। वहीं उस समय पर इसका टोटल कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा था। और बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप साबित हुई।

Read Also  मेटा 10 हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी

 

 

 

भले ही 2016 में इस फिल्म को दर्शकों ने भाव नहीं दिया। मगर री रिलीज पर फैंस इसे खूब प्यार और समर्थन दे रहे है। लोगों को सरू और इंदर की लवस्टोरी काफी पसंद आ रही है। राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन मुख्य भूमिका में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *