Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़: दिल दहला देने वाला मंजर, एक साथ उठीं 10 अर्थियां… अंतिम यात्रा में रोई हर आंख - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़: दिल दहला देने वाला मंजर, एक साथ उठीं 10 अर्थियां… अंतिम यात्रा में रोई हर आंख

सोमवार सुबह दर्री क्षेत्र की कलमीडुग्गू बस्ती मातम में डूब गई। पूरे मोहल्ले में चीत्कार गूंज उठी जब यहां के 8 निवासियों—पिता-पुत्र, साला-जीजा और मित्रों की अर्थियां एक साथ उठीं। माहौल बेहद गमगीन था। वहीं, दो अन्य दिवंगतों की अंतिम यात्रा उनके निवास से निकाली गई।

 

इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में कलमीडुग्गू निवासी ईश्वरी जायसवाल (45) और उनके साले भागीरथी जायसवाल (47), गंगादास वर्मा (53) और उनके पुत्र दीपक वर्मा (28), संतोष सोनी (54) और उनके पुत्र सौरभ सोनी (26), शिवा राजपूत (62), राजू साहू (38), सोमनाथ यादव (27) और अजय बंजारे (35) शामिल थे। ये सभी प्रयागराज जाते समय मेजा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।

 

शवों के पहुंचते ही मचा कोहराम

 

हादसे के दो दिन बाद, मृतकों के शव रविवार रात कोरबा पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे।

 

बोलेरो चालक और सोमनाथ यादव को छोड़कर बाकी सभी मृतक कलमीडुग्गू बस्ती के निवासी थे। सोमवार सुबह इन सभी की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शन के दौरान हर आंख नम थी, पूरे मोहल्ले में सिसकियां गूंज रही थीं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन शामिल हुए। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

 

सरकार की ओर से सहायता का आश्वासन

 

सोमवार सुबह कोरबा विधायक और प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर अतिरिक्त सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा और सरकार की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाएगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

 

इस बीच, 15 फरवरी को निर्वाचित घोषित पार्षद राधा महंत ने अपनी जीत की कोई खुशी नहीं मनाई और शोकग्रस्त परिवारों के दुःख में शामिल रहीं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *