रायपुर, 25 फरवरी 2025:केंद्र सरकार की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। राजधानी रायपुर में 48 करोड़ रुपए की लागत से तीन हॉस्टल, नवा रायपुर के सेक्टर-16 में एक, और बिलासपुर व सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है।
रायपुर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि 250-250 बेड के इन हॉस्टलों के बनने से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती आवासीय सुविधा मिलेगी। ये तीन मंजिला हॉस्टल होंगे, जिनमें डबल बेडरूम के साथ अटैच वॉशरूम की सुविधा होगी। मेस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि महिलाओं को नाश्ता व भोजन के लिए बाहर न जाना पड़े।
आयुक्त ने बताया कि सभी हॉस्टल रिहायशी इलाकों में बनाए जाएंगे, जिससे महिलाओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निर्माण कार्य को एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम हॉस्टल का निर्माण करेगा और संचालन व रखरखाव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा।
10 हजार से अधिक महिलाएं कर रहीं काम
रोजगार कार्यालय के अनुसार, राजधानी रायपुर में लगभग 10 हजार महिलाएं सरकारी विभागों में काम कर रही हैं, जबकि निजी संस्थानों में यह संख्या और अधिक हो सकती है।
इस परियोजना के पूरा होने से महिलाओं को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा, जिससे उनके कामकाजी जीवन में सहूलियत होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...