रायपुर, 23 अगस्त 2024 – छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने राज्य में पिछड़ा वर्ग समुदाय की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर गहन अध्ययन करने का निर्णय लिया है। इस सर्वे का काम 12 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है, जिसकी अध्यक्षता आर.एस. विश्वकर्मा कर रहे हैं।
आयोग ने घोषणा की है कि जो भी शोधार्थी पिछड़ा वर्ग के जाति-समूहों पर शोध करना चाहते हैं, वे 30 सितंबर तक अपना शोध अध्ययन आयोग को प्रस्तुत कर सकते हैं। आयोग का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण और उनकी भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी एकत्र करना और राज्य शासन को सुझाव देना है।
आयोग ने यह भी बताया कि राज्य में कुल 87 जाति समूह अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल हैं, जिनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अध्ययन के अंतर्गत पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति, सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी, शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की स्थिति, रोजगार के अवसर, कौशल उन्नयन कार्यक्रमों की समीक्षा और पंचायत एवं नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का विश्लेषण किया जाएगा।
आयोग की इस पहल का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए बेहतर नीतियों का निर्माण करना और राज्य शासन को उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत करना है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...