रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य को स्ट्राइक रेट लक्ष्य में तीसरा और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों में नौवां स्थान मिला। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने मुंबई के जहांगीर भाभा थियेटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता से राज्य में स्वास्थ्य और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी आयुष विभाग को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
40 हजार CAPF जवानों का भी हुआ सफल परीक्षण
अभियान के तहत 26 नवंबर से 25 दिसंबर 2024 तक देशभर में 1.29 करोड़ से अधिक नागरिकों का परीक्षण किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 4.45 लाख से अधिक नागरिकों का परीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के 3551 वालंटियर्स ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 40,000 से अधिक अधिकारियों और जवानों का भी छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक प्रकृति परीक्षण किया गया, जो आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।
अभियान रहेगा निरंतर जारी, नागरिक उठा सकते हैं लाभ
आयुष विभाग के संचालक ने बताया कि मोबाइल एप्लिकेशन आधारित इस अभियान को नागरिकों का शानदार समर्थन मिला है। इसे देखते हुए राज्य में अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अब नागरिक नजदीकी आयुर्वेद महाविद्यालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, शासकीय आयुर्वेद औषधालयों और निजी आयुर्वेद चिकित्सकों से संपर्क कर अपना प्रकृति परीक्षण करवा सकते हैं।
यह अभियान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...