रायपुर, 26 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए मार्च में ‘बस्तर पंडुम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समुदाय में समरसता, शांति और विकास को बढ़ावा देना है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी को आयोजन की तैयारियों के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग सोनमणि बोरा, संस्कृति विभाग के सचिव अनबलगन पी सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जनजातीय कला, संस्कृति और रीति-रिवाजों का प्रदर्शन
सचिव अनबलगन पी ने बताया कि बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। इसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्य यंत्र, वेशभूषा, आभूषण, कला, गोदना, व्यंजन और पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा। संभाग स्तर पर जनजातीय रीति-रिवाज और तीज-त्यौहार पर आधारित प्रदर्शनी भी शामिल होगी।
प्रत्येक स्तर पर कलाकारों और प्रतिभागियों को ओपन एंट्री दी जाएगी। ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतिभागी जिला और फिर संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन को बस्तर में उत्सव की तरह मनाया जाएगा, जिसमें समाज प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार होंगे शामिल
जिला और संभाग स्तर पर बड़े कलाकारों को प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को भी मेहमान कलाकारों के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। विजेता दलों और प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के प्रत्येक स्तर पर निःशुल्क भोजन, आवागमन के लिए वाहन और ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बस्तर: जनजातीय कला-संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र
दंडकारण्य के घने जंगलों में बसा बस्तर अपनी अद्वितीय जनजातीय कला और संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां की जनजातियां अपनी विशेष बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन, कला-संस्कृति और तीज-त्यौहारों के लिए जानी जाती हैं। बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है।
‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन से न सिर्फ स्थानीय कला और संस्कृति को नया जीवन मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...