रायपुर, 11 मार्च 2025: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुए शंखनाद महासत्संग में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
आर्ट ऑफ लिविंग और सरकार में समझौता
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और आर्ट ऑफ लिविंग के बीच हुए समझौते के तहत प्रदेश के गांव-गांव में जल संरक्षण, कृषि संवर्धन, शिक्षा, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, नया रायपुर में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी, जो ध्यान, योग, कौशल विकास और आत्म-विकास को बढ़ावा देगा।

श्रीश्री रविशंकर का युवाओं को संदेश
श्रीश्री रविशंकर ने अपने संबोधन में नक्सल प्रभावित युवाओं से हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, “बंदूक से कोई समाधान नहीं निकलता। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्धि को बनाए रखने के लिए सभी को साथ आना होगा।”
ॐ ध्वनि से गुंजायमान हुआ रायपुर
सत्संग के दौरान श्रीश्री रविशंकर ने सभी को ध्यान कराया। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा उच्चारित ओम ध्वनि से पूरा साइंस कॉलेज मैदान आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम के अंत में भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, आध्यात्मिक साधक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...