छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की आड़ में उगाही का धंधा जोरों पर है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में सामने आया है। जहां बाहरी प्रदेश के कुछ लोग वेबसाइट बना कर बिना किसी तथ्य जांच के कारोबारियों से उगाही करने में लगे हैं। पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग और न्यूज लगाने और पैसे लेकर उसे हटाने के इस खेल में राज्य के बाहर का बड़ा गिरोह इसमें शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गत 11 मार्च शहर के बड़े कारोबारी के खिलाफ ngvprsh नाम की वेबसाइट पर मेघा तिवारी रायपुर के नाम से एक समाचार पोस्ट की गई और भयादोहन करने का प्रयास किया गया। पोस्ट में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया गया है। बाद में इस पोस्ट को मोबाइल नंबर 9721071175, 9691183739 के अलावा अलग अलग नंबरों के जरिए कारोबारी तक पहुंचा कर पैसों की मांग करते हुए भयादोहन का प्रयास किया गया।
बता दें कि उक्त वेबसाइट उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से संचालित हो रही है, जिसमें प्रोपाइटर के पते पर जीपी दुबे का नाम दिया गया है। ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल उत्तर प्रदेश में बैठे कथित पत्रकार और उनके सहयोगी द्वारा खेला जा रहा है। आईटी रूल के अनुसार वेबसाइट के डोमेन के साथ उनके संपादक, और प्रबंधन का पूरा पता वेबसाइट की डिक्लेरेशन में स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है। मगर, ब्लैकमेलिंग का खुलासा ना हो इसलिए इसे भी छिपाने का प्रयास किया गया है।
इससे पहले भी समाचार लगाकर पैसों की उगाही करने वाले कुछ फर्जी पत्रकारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्यवाही कर उन्हें हिरासत में लिया था। अब इस नए मामले में प्रदेश के बाहर की वेबसाइट को इस काम में उपयोग में लाया जा रहा है, जो गंभीर मामला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत के बाद जांच हो तो पीत पत्रकारिता कर ब्लैकमेलिंग के काम में जुटे बड़े गिरोह का भांडाफोड़ हो सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...