रायपुर, 12 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन के मुद्रित और डिजिटल संस्करण का विमोचन भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और धोखाधड़ी से बचाने के लिए आयोग द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने बताया कि राज्य में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए जल्द ही ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा सभी जिला स्तरीय आयोगों में शुरू की जाएगी। साथ ही, उपभोक्ता अधिकारों को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
IMG 20250412 WA0034
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बताया कि अगले तीन महीनों में प्रदेश के 17 जिला आयोगों में ई-सुनवाई सुविधा शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने पिछले दो वर्षों में लंबित मामलों को 10,600 से घटाकर 6,500 तक ला दिया है, और अगले छह महीनों में सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया है।
सम्मेलन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और सचिव अन्बलगन पी. ने भी उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिव अन्बलगन पी. ने कहा कि बदलते बाजार में उपभोक्ताओं को शिक्षित और जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में आयोग सतत कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान, लेखाधिकारी मधुलिका यादव सहित विभिन्न जिलों के आयोग अध्यक्ष, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विधि छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...