Google Analytics Meta Pixel IPL में धीमी ओवर रेट के लिए इस टीम के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना - Ekhabri.com

IPL में धीमी ओवर रेट के लिए इस टीम के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमे ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, अक्षर पटेल को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

 

 

 

इस अनुच्छेद के अंतर्गत धीमी ओवर गति बनाए रखने पर पहली बार अपराध के लिए कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। आईपीएल के बयान में कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत उनकी टीम का इस सत्र में पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।” अक्षर पटेल इस सत्र में धीमी ओवर गति के लिए दंडित होने वाले एकमात्र कप्तान नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपरजायंट्स के ऋषभ पंत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार पर भी इसी तरह के अपराध के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है। मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

 

 

 

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 40 गेंदों पर शानदार 89 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके प्रयास को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। मुंबई इंडियंस के कर्ण शर्मा ने अहम समय पर तीन विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की पारी में एक ओवर में तीन रन आउट भी देखने को मिले, जिसने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने अपनी अच्छी पारियों से दिल्ली को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई की शानदार फील्डिंग, अनुशासित गेंदबाजी और 13वें ओवर के बाद गेंद बदले जाने से दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य को नहीं पा सकी।

Read Also  30 सालों से समुद्र में तैर रही थी बोतल, अंदर पड़ी थी चिट्ठी

 

 

 

हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हमारे पास मैच था, लेकिन कुछ सॉफ्ट डिसमिसल और खराब शॉट्स ने हमें नुकसान पहुंचाया। आप हर बार निचले क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बस ऐसा एक दिन था। मैं पहले हाफ के बाद काफी संतुष्ट था। शुरुआत में गेंद रुक रही थी, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर हुई और ओस ने हमारी मदद की।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे तीन में से दो स्पिनर पावरप्ले और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप यादव अविश्वसनीय गेंदबाजी कर रहे हैं। इस मैच को बल्लेबाजी के नजरिए से भूल जाना होगा।” इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस छह मुकाबलों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार मिली और अब वह पांच मैचों में चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *