पीवी सिंधू और एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। सिंधू और प्रणय को पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था और ये दोनों खिलाड़ी इस सप्ताह शुरू हो रहे टूर्नामेंट में अपने खेल की खामियों को दूर कर सुधार करना चाहेंगे।
सिंधू ने इस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 खिताब जीते हैं, वहीं प्रणय खिताब जीतने के पांच साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए बेताब हैं। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधू विश्व टूर स्पर्धाओं के क्वार्टर और सेमीफाइनल में लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ वह थोड़ी कमजोर दिख रही हैं। इसने उनकी कमजोरियों को उजागर कर दिया है और वह आगामी कामनवेल्थ गेम्स से पहले इसे दूर करने की कोशिश करेंगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू के सामने शुरुआती दौर में बिंग जियाओ की चुनौती होगी।
इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे प्रणय पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के बाद से लगातार क्वार्टर फाइनल में पहुंच रहे हैं। भारतीय टीम की थामस कप में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे प्रणय के पास चैंपियन बनने की काबिलियत है लेकिन वह आखिरी के कुछ मैचों की बाधा नहीं पार कर पा रहे हैं। प्रणय इंडोनेशिया सुपर 1000 में सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह मलेशिया में इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तवितो के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद के दौर में उनके सामने जोनाथन क्रिस्टी की चुनौती होगी जिन्होंने इस खिलाड़ी को पिछले सप्ताह हराया था।
अन्य भारतीयों में, बी साई प्रणीत पहले दौर में ग्वाटेमाला के केविन कार्डन से भिड़ेंगे, जबकि चोट से वापसी कर रहे समीर वर्मा के सामने चौथी वरीयता प्राप्त ताइवान के चोउ टिएन चीन की मुश्किल चुनौती होगी। साइना नेहवाल कोरिया की किम गा यून के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। डबल्स वर्ग में कामनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई त्रिशा जाली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी मलेशिया की पर्ल टैन और थिनाह मुरलीधरन की जोड़ी से भिड़ेगी, जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी क्वालीफाइंग जोड़ी के विरुद्ध पहला मैच खेलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...