Google Analytics Meta Pixel नवा रायपुर ओपन से छत्तीसगढ़ को मिली गोल्फ की नई पहचान - Ekhabri.com

नवा रायपुर ओपन से छत्तीसगढ़ को मिली गोल्फ की नई पहचान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ तेजी से देश के उभरते स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद अब नवा रायपुर में प्रोफेशनल गोल्फ के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी प्रदेश की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनेगी और नवा रायपुर को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया और देश-विदेश से पहुंचे प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव की विशेष मौजूदगी रही।

 

मुख्यमंत्री ने गोल्फ कोर्स पर खुद भी गोल्फ में हाथ आजमाया और शानदार शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को गोल्फ खेलते देखकर वहां मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अतिथियों में खासा उत्साह नजर आया।

 

132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा

 

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ में देश और विदेश के कुल 132 प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर देश और दुनिया के गोल्फ खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना प्रदेश में विकसित हो रहे बेहतर खेल वातावरण का प्रमाण है।

 

उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े खेल आयोजन का असर केवल मैदान तक सीमित नहीं रहता। इससे छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होती है, खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित हों, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

Read Also  अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रही भारतीय टीम के कप्तान समेत 6 खिलाड़ी पॉजिटिव

 

फिल्मों में देखते थे गोल्फ, आज छत्तीसगढ़ कर रहा मेजबानी

 

मुख्यमंत्री ने गोल्फ से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि एक समय गोल्फ के बारे में लोग केवल सुनते थे या फिल्मों में लोगों को यह खेल खेलते हुए देखते थे। आज छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल गोल्फ के इतने बड़े आयोजन की मेजबानी कर रहा है। यह बदलते छत्तीसगढ़ और प्रदेश में तेजी से विकसित हो रही खेल संस्कृति का संकेत है।

 

उन्होंने कहा कि पहले गोल्फ को आमतौर पर उद्योगपतियों और संपन्न वर्ग से जुड़ा खेल माना जाता था, लेकिन समय के साथ इसका दायरा बढ़ा है और बड़ी संख्या में नए खिलाड़ी इससे जुड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी गोल्फ की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। राज्य सरकार गोल्फ को प्रोत्साहित करने, आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के आयोजन में हरसंभव सहयोग करेगी।

 

खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं पर सरकार का जोर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रदेश की पहचान से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है और विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।

 

प्रदेश की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच के अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को बजट में शामिल किया है। सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आगे बढ़ने में संसाधनों और अवसरों की कमी बाधा न बने।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में खेलों के लिए व्यापक वातावरण तैयार किया जा रहा है। नेशनल ट्राइबल गेम्स के सफल आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों ने दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है।

 

बदलते बस्तर में युवाओं को मिल रही नई उड़ान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के साहस से बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। आज बस्तर शांति, विश्वास, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read Also  बस्तर में उपमुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

 

उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है। जिन क्षेत्रों की पहचान कभी हिंसा और नक्सलवाद से होती थी, वहां आज युवा खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलते बस्तर और बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स सहित अनेक खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब प्रोफेशनल गोल्फ के बड़े आयोजनों से प्रदेश की खेल यात्रा को नया आयाम मिलेगा।

 

खिलाड़ियों को बस्तर और सरगुजा आने का न्योता

 

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को करीब से देखने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यहां से लौटते समय केवल टूर्नामेंट की यादें ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों के आत्मीय आतिथ्य और यहां की खूबसूरत स्मृतियां भी अपने साथ लेकर जाएं।

 

उन्होंने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ को अनुपम सौंदर्य दिया है। बस्तर का प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात, जिसे भारत का नियाग्रा कहा जाता है, सहित अनेक जलप्रपात, वन क्षेत्र और प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। वहीं सरगुजा अपनी पहाड़ियों, वनों, प्राकृतिक सौंदर्य और विशिष्ट संस्कृति के लिए जाना जाता है।

 

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे प्रतियोगिता के साथ समय निकालकर छत्तीसगढ़ को करीब से जानें और प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें।

 

हर वर्ष हो छत्तीसगढ़ में गोल्फ का बड़ा टूर्नामेंट: कपिल देव

 

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के आयोजन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया।

 

कपिल देव ने कहा कि इस तरह के बड़े प्रोफेशनल आयोजन प्रदेश की खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि यह प्रतिष्ठित गोल्फ प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में हर वर्ष आयोजित हो और आने वाले वर्षों की तारीखें पहले से निर्धारित की जाएं।

Read Also  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री

 

उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश के प्रोफेशनल खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कैलेंडर के अनुसार छत्तीसगढ़ आने की योजना बना सकेंगे। कपिल देव ने छत्तीसगढ़ के वातावरण को गोल्फ के लिए अनुकूल बताते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों को मिलने वाला आत्मीय आतिथ्य भी प्रदेश की खास पहचान है।

 

कपिल देव ने विश्वास जताया कि जिस तरह दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता गोल्फ के प्रमुख केंद्रों के रूप में पहचाने जाते हैं, उसी तरह आने वाले समय में छत्तीसगढ़ भी देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

 

पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप चहल ने कहा कि प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की टीम जब भी छत्तीसगढ़ आती है, उसका आत्मीय और भव्य स्वागत होता है। यहां खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ कोर्स, वातावरण और व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर दोबारा छत्तीसगढ़ आने की इच्छा जताते हैं।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पर्यटन और अन्य खेलों के साथ-साथ अब एक उभरते हुए गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में भी पहचाना जाने लगा है।

 

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ नवा रायपुर और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लगातार हो रहे बड़े खेल आयोजनों, विकसित होती खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के लिए तैयार हो रहे नए अवसरों के साथ छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *