रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर एवं अन्य देय राजस्व का पूर्ण भुगतान करने वाले करदाताओं को 5 प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के लिए विशेष राजस्व वसूली अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नगर निगम के सभी 10 जोनों और निगम मुख्यालय में 16 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी 10 जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक करदाताओं को 5 प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के साथ राजस्व वसूली में भी वृद्धि सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ऐसे वार्डों और क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां अपेक्षाकृत कम बकायादार हैं या राजस्व वसूली की पर्याप्त संभावना है। आवश्यकता के अनुसार जोन स्तर पर भी अतिरिक्त शिविर आयोजित किए जा सकेंगे।
विशेष राजस्व वसूली शिविर 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होंगे। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्ज और अन्य देयकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही डिमांड बिल और देय राशि की जानकारी देकर तत्काल भुगतान की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
नगर निगम ने प्रत्येक जोन से एक नोडल अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह अधिकारी शिविर के संचालन, राजस्व वसूली, नागरिकों की सुविधा और दैनिक प्रगति की जानकारी संकलित कर जोन कमिश्नर को उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार होगा।
नगर निगम की ओर से 5 प्रतिशत छूट और विशेष राजस्व वसूली शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर सार्वजनिक मुनादी, पंपलेट, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, चैटबॉट और अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।
पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी रायपुर नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के समीप विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाया जाएगा। यहां नगर निगम के राजस्व विभाग और बाजार विभाग का आवश्यक स्टाफ तैनात रहेगा, ताकि नागरिक संपत्तिकर, बाजार शुल्क और अन्य देयकों का भुगतान आसानी से कर सकें।
नगर निगम ने बकायादारों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए हैं। संबंधित जोन द्वारा व्यक्तिगत संपर्क, दूरभाष, व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों से बकायादारों को शिविर में पहुंचकर बकाया राशि जमा करने तथा निर्धारित 5 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रत्येक जोन को शिविर में प्रतिदिन होने वाली राजस्व वसूली का विवरण संधारित कर दैनिक प्रगति रिपोर्ट नगर निगम मुख्यालय के राजस्व विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को अभियान की व्यक्तिगत निगरानी करने और सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विशेष राजस्व वसूली अभियान को सफल बनाया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...