Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

 

वृषभ राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा वाला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हे किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी। संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी परिजन से लेनदेन करने से बचना होगा। आप किसी से काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आज आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं।

 

 

Read Also  प्रदेश में पहली बार संवेदनशील मामलों पर ऐतिहासिक कदम उठा रहे है जिला रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर संतोष शर्मा

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज छिपा रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।

 

 

मीन राशि : आज आपके कामों में विघ्न आने से आप परेशान रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *