Google Analytics Meta Pixel बस्तर में औद्योगिक क्रांति लाने नई नीति का रोडमैप तैयारमुख्यमंत्री ने कहा- स्थानीय रोजगार, महिला उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगी प्राथमिकता  - Ekhabri.com

बस्तर में औद्योगिक क्रांति लाने नई नीति का रोडमैप तैयारमुख्यमंत्री ने कहा- स्थानीय रोजगार, महिला उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगी प्राथमिकता 

रायपुर, 15 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत व्यापक रणनीति बनाई गई है। मंगलवार को जगदलपुर में आयोजित ‘विकसित बस्तर की ओर’ परिचर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को MSME, खनिज, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बनाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई नीति के अंतर्गत 28 विकासखंडों को समूह-3 में शामिल कर अधिकतम प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इस्पात उद्योगों को 15 वर्षों तक रॉयल्टी प्रतिपूर्ति दी जाएगी। आत्मसमर्पित नक्सलियों को 5 वर्षों तक 40% वेतन सब्सिडी दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और नक्सल प्रभावितों को अतिरिक्त 10% प्रोत्साहन मिलेगा।

 

102 करोड़ रुपये का निर्यात, लौह अयस्क सबसे आगे

बस्तर संभाग में वर्तमान में 690 MSME इकाइयाँ संचालित हैं। क्षेत्र से प्रतिवर्ष लगभग 102 करोड़ रुपये का निर्यात होता है, जिसमें लौह अयस्क की सर्वाधिक हिस्सेदारी है। एनएमडीसी, एस्सार, ब्रज इस्पात, और ए एम एन एस इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियाँ यहाँ कार्यरत हैं।

 

स्थानीय उद्योग, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य सरकार द्वारा महिला उद्यमिता, जनजातीय युवाओं के प्रशिक्षण, और महुआ जैसे वनोत्पाद आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र, स्टार्टअप नीति, और क्लस्टर डेवलपमेंट योजनाएं भी लागू की जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बस्तर को आर्थिक रूप से इतना सशक्त करेंगे कि यह क्षेत्र पूरी तरह से नक्सलमुक्त बन जाए।” उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देकर समृद्ध बस्तर की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Read Also  नेफ्सकाब के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चन्द्राकर का अपेक्स बैंक रायपुर एयरपोर्ट, नवा रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

 

बैठक में उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और कई उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *