Google Analytics Meta Pixel नेफ्सकाब के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चन्द्राकर का अपेक्स बैंक रायपुर एयरपोर्ट, नवा रायपुर में हुआ भव्य स्वागत - Ekhabri.com

नेफ्सकाब के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चन्द्राकर का अपेक्स बैंक रायपुर एयरपोर्ट, नवा रायपुर में हुआ भव्य स्वागत


रायपुर। देश के राज्य सहकारी बैंकों के महासंघ नेफ्सकाब (मुंबई ) के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर का मुंबई से रायपुर आगमन हुआ। चंद्राकर जी का एयरपोर्ट रायपुर में छत्तीसगढ़ के विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।



इस अवसर पर बैजनाथ जी ने कहा कि हमें देश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने समितियों एवं बैंकों के कार्य प्रणाली को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत करने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया। साथ ही मानवीय संसाधन को तकनीकि प्रशिक्षण पर जोर देने की बात की।

इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए कृषि एवं सहकारी सेक्टरों में क्रियान्वित योजनाओं को भारत के अन्य राज्यों में लाने की बात की एवं दूसरे राज्यों की अच्छी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में अपनाने पर जोर दिया।


छत्तीसगढ़ के कमजोर तबके के लोगों, आदिवासियों, महिलाओं, खेतीहर मजदूरों एवं किसानों के बेहतरी के लिए नेफ्सकाब, नाबार्ड, एनसीडीसी एवं नैफेड जैसे राष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र सरकार से आवश्यक पहल किया जावेगा। बैजनाथ चंद्राकर के नेफ्सकाब के संचालक बनाये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को एक सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी आंदोलन को नई दिशा एवं गति मिलेगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सहकारिता की समस्याओं का राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण करने में सुविधा होगी।


इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, एजीएम  अरूण पुरोहित, एजीएम  एल.के. चौधरी, शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, शाखा प्रबंधक रायपुर सी.पी. व्यास, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक जी.एस.ठाकुर, प्रबंधक विनय मिश्रा, शाखा बिलसापुर सहायक प्रबंधक आलोक यादव, प्रभाकर कांत यादव, राजीव दुबे, विमल सिंह ठाकुर, विजय जायसवाल एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *