- पुसौर विकास की 59 महिलाओं ने आदानी फाउंडेशन के सहयोग से अपनाई आधुनिक तकनीक
रायगढ़, 19 अप्रैल 2025 – रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड की ग्रामीण महिलाएं अब सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के सीएसआर कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित आजीविका संवर्धन की पहल से इन महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ा गया, जिससे वे सब्जी उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही हैं।

अक्टूबर 2024 से शुरू हुई खेती में साहो किस्म के टमाटर को प्राथमिकता दी गई। अदाणी फाउंडेशन ने मल्चिंग, खाद, उर्वरक, कीटनाशक और उन्नत बीज जैसी सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच इन महिलाओं ने 74,376 किलोग्राम टमाटर का उत्पादन किया, जिससे ₹3.48 लाख की आय हुई। इसके अलावा, सुपा गांव में 2,500 किलोग्राम करेले का उत्पादन हुआ, जिससे ₹55,155 की अतिरिक्त कमाई हुई। कुल मिलाकर इन महिलाओं ने ₹4.03 लाख की सब्जियों की बिक्री की।
इस पहल के तहत सुपा, बरपाली, जेवरीडीह, टपरदा और ठेंगागुढ़ी गांवों की 23 स्वयं सहायता समूहों की 59 महिलाओं ने ड्रिप सिंचाई पद्धति से टमाटर, खीरे और करेले की खेती शुरू की है। साथ ही, एसबीआई-आरएसईटीआई रायगढ़ के सहयोग से 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी इन्हें मुफ्त में दिया गया।
ग्रामीण महिलाएं बोलीं – आधुनिक तकनीक से बदली जिंदगी
सुपा गांव की सीता बाई यादव, जो चंद्रहासिनी समूह से जुड़ी हैं, कहती हैं, “इस प्रशिक्षण से हमें खेती की आधुनिक विधियां सीखने को मिलीं। हमने समूह में मिलकर काम किया और कम समय में ज्यादा उत्पादन पाया। अब हम सभी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।”
बरपाली गांव की शांति भारती ने बताया, “प्रशिक्षण के बाद हमने सामूहिक खेती में सीखी गई तकनीकों को अपनाया। आज हमें उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल रही है। हमारी आय में वृद्धि हुई है और हम सभी महिलाएं बहुत खुश हैं।”
28 समूहों को मिला प्रशिक्षण, कई गांवों में बदली तस्वीर
अदाणी फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि अब तक 28 स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक कृषि प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 23 समूह पिछले दो वर्षों से सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। इनकी फसलें पटेलपाली मंडी, चंद्रपुर समेत कई बाजारों में बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा, “यह पहल केवल आजीविका नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की एक मजबूत कहानी है। महिला सशक्तिकरण के लिए यह कदम आने वाले समय में और प्रभावी होगा।”
छत्तीसगढ़ में कई जिलों में सक्रिय है अदाणी फाउंडेशन
अदाणी समूह छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार-भाटापारा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिलों में स्थित व्यावसायिक इकाइयों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास जैसे सीएसआर कार्यक्रम चला रहा है। इन प्रयासों से 100 से अधिक गांवों की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...