रायपुर, 19 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियों के इलाज और मॉनिटरिंग में अब डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग हो रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जारी की गई आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी* इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।
इस आईडी के माध्यम से मरीज अपने हेल्थ रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सहेज कर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से जरूरत पड़ने पर तत्काल साझा कर सकते हैं। इससे न केवल इलाज की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, बल्कि स्क्रीनिंग से लेकर फॉलोअप तक की प्रक्रिया अधिक सुलभ और पारदर्शी हो गई है।
एनसीडी पोर्टल से जुड़ाव बढ़ा प्रभाव
छत्तीसगढ़ में आभा आईडी को राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे हाईपरटेंशन और डायबिटीज़ जैसे रोगों की मॉनिटरिंग ज्यादा सटीक हो रही है। एएनएम और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए मोबाइल ऐप्स तथा पीएचसी स्तर पर वेब पोर्टल की सुविधा से फील्डवर्क और डेटा एंट्री भी सरल हो गई है।
आंकड़े बताते हैं असरदार बदलाव
दुर्ग जिले में जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच 12,627 मरीजों के रिकॉर्ड आभा आईडी से लिंक किए गए। परिणामस्वरूप, फॉलोअप रेट 68% रहा, जबकि बिना आईडी मरीजों में यह सिर्फ 37% था। वहीं, आभा से जुड़े मरीजों में 49% का ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रण में रहा, जबकि बाकी मरीजों में यह आंकड़ा 29% ही रहा।
प्रशिक्षण और निगरानी से बढ़ी कार्यक्षमता
डब्ल्यूएचओ और राज्य सरकार की साझा निगरानी में चल रही इस डिजिटल पहल के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आधार की डेमोग्राफिक जानकारी से लिंकिंग को आसान बनाने के लिए हिंदी वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं।
इस तकनीक से न केवल बीमारियों की रोकथाम में मदद मिल रही है, बल्कि मरीजों का स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा भी बढ़ा है। स्वास्थ्य सेवाएं संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आभा आईडी को प्रत्येक मरीज से जोड़ना है, ताकि रोगों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...