रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले (NAN Scam) में एक बार फिर तबाही की आंच तेज हो गई है। इस मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला, और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। FIR के बाद अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के रायपुर स्थित आवासों पर छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
क्या हैं आरोप?
पद का दुरुपयोग और कार्रवाई को प्रभावित करने की साजिश
FIR में आरोप है कि लोक सेवकों (टुटेजा और शुक्ला) ने अपने पद का दुरुपयोग कर आर्थिक अपराध शाखा (EOW)/ACB रायपुर में 2015 में दर्ज FIR और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में हस्तक्षेप करने की कोशिश की।
ईडी की कार्रवाई को विफल करने की योजना
आयकर विभाग द्वारा जब्त डिजिटल सबूतों के अनुसार, इन अफसरों ने एनएएन घोटाले की जांच में बाधा डालने और उसे विफल करने के प्रयास किए।
महाधिवक्ता को गलत दिशा में प्रेरित करने का आरोप
आरोप है कि इन लोक सेवकों ने तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश वर्मा को गलत तरीके से प्रभावित कर, जांच एजेंसियों (ईडी और एसीबी) से खुद को बचाने के लिए अग्रिम जमानत प्राप्त करने की साजिश रची।
दस्तावेजों में फेरबदल का भी आरोप
FIR में यह भी कहा गया है कि आरोपी लोक सेवकों ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से दस्तावेजों में फेरबदल करवाया। यह फेरबदल नान प्रकरण से संबंधित हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले जवाबों और विभागीय दस्तावेजों में किया गया।
क्या है नान घोटाला?
नान घोटाला छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) से जुड़ा एक बड़ा आर्थिक भ्रष्टाचार है, जिसमें हजारों करोड़ के खाद्यान्न और ट्रांसपोर्टेशन में हेराफेरी के आरोप लगे थे। 2015 में इसकी FIR नंबर 9/2015 दर्ज की गई थी, और इसके बाद से अब तक कई जांच एजेंसियां इस मामले की परतें खोल चुकी हैं।
जांच जारी, गिरफ्तारी की संभावना
ACB और EOW की टीमें अब इस मामले की गहन जांच में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। इस बीच सियासी गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...